![]()
कानपुर में घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर कुल्हाड़ी से 10 से अधिक वार करके मार डाला। बदमाशों ने महिला को भी लात-घूंसे मारे। इस दौरान 4 महीने की बेटी रोती रही। इस दौरान बदमाश घर में खड़ी बाइक लेकर चले गए। महिला चिल्लाते हुए पड़ोसियों से मदद मांगने पहुंचीं। जब तक लोग पहुंचे बदमाश भाग चुके थे। ग्रामीण युवक को बिधनू सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं वारदात की सूचना पर साढ़ और बिधनू पुलिस लगभग पौन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर डीसीपी साउथ, एसीपी सर्किल फोर्स के साथ पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई है। वारदात शुक्रवार देर रात करीब 12 देवसढ़ गांव की है।
Source link
कानपुर में बदमाशों ने युवक को कुल्हाड़ी से काटा:लूट के लिए घर में घुसे, विरोध पर महिला को पीटा, 4 महीने की बच्ची रोती रही, बाइक लेकर भागे