सोनभद्र में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:घर में लोहे की रॉड के सहारे लटकी मिली लाश, पत्नी मायके गई थी


सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लाल टावर निवासी मधु कुंकल का शव उसके घर में लोहे के पाइप से लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। अनपरा थाना क्षेत्र के नपं अनपरा के वार्ड-16 तिलक नगर मोहल्ला लाल टावर निवासी मधु कुंकल की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसके बाद मधु घर पर अकेला रह रहा था। देर रात मधु ने अज्ञात कारणो से घर के अंदर लोहे के पाइप के सहारे फांसी लगा लिया। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई। सुबह जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे से लटकता देख उनकी चीख निकल गई। मां की दहाड़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनपरा प्रभारी निरीक्षक पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *