लखनऊ के हजरतगंज से ऑटो चालक गिरफ्तार:11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप; पिता के घर पर न होने पर जाता था घर


लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के पिता की गैरमौजूदगी में आरोपी ऑटो चालक घर पहुंचता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। बच्ची ने डर के कारण काफी समय तक घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी मोनू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। डर के कारण पिता को नहीं बताई बात पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त को 112 कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी ने डरते-डरते उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। पूछताछ में बच्ची ने आरोप लगाया कि पिता के घर पर नहीं रहने के दौरान आरोपी उनके घर आता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। धमकी देकर चुप कराने का आरोप पुलिस के अनुसार, बच्ची ने बताया कि उसने आरोपी का विरोध किया था। आरोप है कि आरोपी ने उसे उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते वह डर गई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बाद में बच्ची ने हिम्मत कर अपने पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एकता वन के पास से आरोपी गिरफ्तार बच्ची और उसके पिता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। कई संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस को आरोपी के डालीबाग स्थित एकता वन के पास सुनसान सड़क पर मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोनू कश्यप (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी पर लगे आरोपों के संबंध में उससे पूछताछ की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में बच्ची की सुरक्षा और उसके बयान के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *