चारपाई पर सो रहे बच्चे को सांप ने डंसा, मौत:कौशांबी में झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा


कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार भोर सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। कार्तिक चारपाई पर सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। बालक ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने चारपाई के पास करीब 8 फीट लंबा सांप देखा और उसे मार डाला। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन बालक को झाड़-फूंक कराने ले गए। हालत बिगड़ने पर सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। सांप को मारने के बाद अस्पताल नहीं ले गए मोतीलाल का बेटा कार्तिक भोर में सो रहा था। सांप के काटने के कुछ देर बाद वह माता-पिता के पास पहुंचा और किसी चीज के काटने की बात बताई। परिजनों ने खोजबीन की तो चारपाई के पास सांप दिखाई दिया। घरवालों ने लाठी-डंडों से सांप को मार दिया। इसके बाद कार्तिक को चिकित्सकीय उपचार दिलाने के बजाय झाड़-फूंक कराने का फैसला किया। झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ती गई हालत परिजन कार्तिक को लेकर झाड़-फूंक कराने पहुंचे, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी देर तक उपचार के बजाय झाड़-फूंक चलती रही। सुबह करीब 8:30 बजे बालक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बालक की मौत की सूचना मिलने पर चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *