लोकबंधु अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा:इलाज में लापरवाही का आरोप, तीमारदारों-डॉक्टरों में हाथापाई; 2 घंटे बंद रही इमरजेंसी


लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल में मरीज के इलाज संबंधी दस्तावेज लेकर भागने लगे। हंगामा रोकने का प्रयास अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने किया। इसी दौरान डॉक्टर-कर्मचारी व पीड़ित परिवारीजनों के बीच नोकझोंक हुई। संविदा कर्मचारी अनुज की परिवारीजनों ने पिटाई कर दी। करीब दो घंटे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान इमरजेंसी में मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। ये था पूरा मामला सरोजनीनगर के पिपरसंड निवासी रंजना सिंह (45) को शुक्रवार सुबह पूजा के दौरान चक्कर आ गया। वह गश खाकर घर में गिर गईं। आनन-फानन परिवारीजनों ने एम्बुलेंस के लिए 108 सेवा को फोन किया। पति शिवमोहन का आरोप है कि करीब 25 मिनट बाद एम्बुलेंस आई। एम्बुलेंस से मरीज को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मरीज को देखा। मरीज को तुरंत लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने रंजना को भर्ती कर दिया। डॉक्टरों ने ईसीजी समेत दूसरी जरूरी जांचें कराईं। करीब दोपहर करीब ढाई बजे इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। जमकर हुआ हंगामा मरीज की मौत से नाराज परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इलाज संबंधी दस्तावेज परिवारीजनों ने फाड़ दिए। कुछ दस्तावेज लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे डॉक्टर व कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान संविदा कर्मचारी अनुज को परिवारीजनों ने पिटाई कर दी। संविदा कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। परिवारीजन राजी नहीं हुए। इसी बात को लेकर मामला और गंभीर हो गया। पेशे से किसान रंजना का पति शिवमोहन का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में कोताही बरती। हमने बार-बार मरीज की तबीयत गंभीर होने का हवाला दिया। लेकिन डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आए। आरोप हैं कि दरवाजा बंद कर डॉक्टर-कर्मचारियों ने लाठी डंडों से धमकाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *