सड़क हादसे में घायल की जिला अस्पताल में मौत:गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप; परिजनों का हंगामा, पैनल करेगा पोस्टमार्टम


सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार रात करीब 9 बजे सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय मुस्ताक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को सड़क हादसे में हुए थे घायल खैराबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी 50 वर्षीय मुस्ताक पुत्र मुख्तार गुरुवार शाम ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीसीएम अस्पताल के पास पीछे से आए एक पिकअप वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बिगड़ी हालत हादसे में मुस्ताक का पैर भी टूट गया था और जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बेटे ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप मृतक के बेटे जुनैद का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उनके पिता को एक इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच की जा रही है। हंगामे के बीच पुलिस पहुंची अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। एएसपी बोले- पैनल से होगा पोस्टमार्टम एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *