टैंकर की चपेट में आने से 10वीं छात्रा की मौत:कासगंज में स्कूल से लौट रही थी, चालक हिरासत में, जांच शुरू


कासगंज में शुक्रवार को सड़क हादसे में 10वीं की एक छात्रा की मौत हो गई। हादसा ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर हुआ, जहां स्कूल से घर लौट रही छात्रा सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम गंगावाश निवासी 15 वर्षीय ज्योति, पुत्री प्रताप सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह हिम्मतपुर सई स्थित एम.एल. पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने घर लौट रही थी, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कासगंज मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में लेने के साथ चालक को भी हिरासत में लेकर ढोलना थाने में रखा है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *