![]()
हापुड़ में रबी सत्र 2026-27 के लिए किसानों को मुफ्त बीज मिनीकिट और अनुदान पर बीज देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग कराना जरूरी होगा। गेहूं और जौ के बीज की बुकिंग के लिए पोर्टल 30 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। वहीं, दलहन और तिलहन फसलों के लिए बुकिंग तीन-तीन दिन के चरणों में की जाएगी। इसके बाद ई-लॉटरी के जरिए किसानों का चयन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय, बीज भंडार, जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर भी आवेदन किया जा सकता है। विभाग की ओर से चना, मटर, मसूर, तोरिया, राई-सरसों और अलसी के मिनीकिट किसानों को मुफ्त बांटे जाएंगे। इसके साथ ही गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, तोरिया, राई-सरसों और अलसी के बीज पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी अलग-अलग योजनाओं में निर्धारित सीमा के अनुसार दी जाएगी।
Source link
किसानों को मुफ्त बीज मिनीकिट के लिए बुकिंग शुरू:गेहूं-जौ के लिए 30 सितंबर तक आवेदन, दलहन-तिलहन की बुकिंग तीन दिन