मजदूरी न मिलने पर युवक पानी की टंकी पर चढ़ा:मिर्जापुर में दो घंटे चला ड्रामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतरवाया


मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पचोखरा निवासी बब्बू कोल मजदूरी न मिलने से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह घटना करीब दो घंटे तक चली, जिसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बब्बू कोल ने गांव के ही रामचंद्र के यहां काम किया था, लेकिन उसे मजदूरी नहीं मिली थी। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। युवक पचोखरा खुर्द गांव का रहने वाला है और अपनी बहन के घर देवरी कलां गांव में रहता है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, जिसके बाद से वह बहन के साथ रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने बहन से की पूछताछ युवक के टंकी पर चढ़ते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। किसी अनहोनी की आशंका से लोग चिंतित थे और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। लगभग दो घंटे की समझाइश के बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस ने उसकी बहन से पूछताछ की और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *