Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • सहारनपुर में महिला के बैंक अकाउंट से उड़ाए 6.64 लाख:27 जुलाई से 3 अगस्त के बीच 21 ट्रांजैक्शन में निकाली रकम, पीड़िता बोली- मैंने किसी को कोई भुगतान नहीं किया; पुलिस ने शुरू की
  • uttar pradesh

सहारनपुर में महिला के बैंक अकाउंट से उड़ाए 6.64 लाख:27 जुलाई से 3 अगस्त के बीच 21 ट्रांजैक्शन में निकाली रकम, पीड़िता बोली- मैंने किसी को कोई भुगतान नहीं किया; पुलिस ने शुरू की

rrshuklaji@gmail.com2 months ago01 mins


सहारनपुर के थाना साइबर क्राइम में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सिसौनी निवासी रीना राणा पत्नी संदीप सिंह ने शिकायत देकर बताया कि उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिमलाना शाखा स्थित खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 6,64,395 रुपए निकाल लिए। शिकायत के, अनुसार 27 जुलाई से 3 अगस्त 2026 के बीच ठगों ने कई किश्तों में 98,512 रुपए से लेकर एक-एक हजार रुपए तक की रकम खाते से ट्रांसफर कर ली। अधिकांश ट्रांजैक्शन 20 हजार से 50 हजार रुपए के बीच किए गए। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी भी व्यक्ति को कोई भुगतान नहीं किया और न ही किसी को खाते से धनराशि निकालने की अनुमति दी। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर खाते से पूरी रकम निकाल ली। पीड़िता ने साइबर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से उसके बैंक खाते से धनराशि निकाली है। उसने पुलिस से मांग की है कि उसकी पूरी रकम वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गुरुवार की देर रात 11 बजे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, ट्रांजैक्शन आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगों की तलाश में जुटी है। साथ ही संबंधित बैंकों और साइबर एजेंसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि निकाली गई रकम को ट्रेस कर पीड़िता को राहत दिलाई जा सके।

Source link

Tagged: Bank Account Theft Cyber Fraud Case Cyber Thug Online Fraud Reena Rana Saharanpur Cyber Crime Saharanpur News Union Bank of India

Post navigation

Previous: Meta Faces Huge Fine in New Mexico Court Over Children Mental Health
Next: Gold & Silver Price Hike

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

गोरखपुर में ठंड की शुरुआत के संकेत:कल दिन-रात लगभग होगा बराबर, सुबह 5:35 बजे सूर्य पार करेगा काल्पनिक रेखा

rrshuklaji@gmail.com13 minutes ago 0

देवरिया में अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में वकीलों ने की केस वापस लेने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

rrshuklaji@gmail.com33 minutes ago 0

रामपुर में कोसी नदी में नहाते समय युवक लापता:गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले डूबा, दमकल की टीम तलाश में जुटी

rrshuklaji@gmail.com48 minutes ago 0

सचिव पर खाद वितरण में जातिवाद का आरोप:कासगंज में भाकियू हलधर ने विकास भवन पर प्रदर्शन किया, 5 मांगें रखीं

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

Trending News

uttar pradesh
गोरखपुर में ठंड की शुरुआत के संकेत:कल दिन-रात लगभग होगा बराबर, सुबह 5:35 बजे सूर्य पार करेगा काल्पनिक रेखा

Recent Posts

  • गोरखपुर में ठंड की शुरुआत के संकेत:कल दिन-रात लगभग होगा बराबर, सुबह 5:35 बजे सूर्य पार करेगा काल्पनिक रेखा
  • TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को आदेश:लो-इनकम वाले यूजर्स के लिए कम वैलिडिटी के वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान लाएं
  • ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी:पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-A का स्कोर- 216/5
  • देवरिया में अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में वकीलों ने की केस वापस लेने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
  • रामपुर में कोसी नदी में नहाते समय युवक लापता:गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले डूबा, दमकल की टीम तलाश में जुटी

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.