![]()
झांसी में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन या शाम के समय एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झांसी के लिए मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन जिले में अपेक्षित बारिश नहीं हुई। हालांकि अधिकतम तापमान पूर्वानुमान के अनुरूप 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन झमाझम बारिश के आसार शनिवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होकर यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है। रविवार और सोमवार के लिए मौसम विभाग ने झांसी में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में करीब 2 डिग्री सेल्सियस घटकर 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। अगस्त में अब तक उम्मीद से कम बारिश मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि अगस्त को झांसी में सबसे अधिक वर्षा वाला महीना माना जाता है। सामान्य परिस्थितियों में अगस्त के 23 से 25 दिनों के दौरान 250 से 300 मिलीमीटर तक बारिश होती है। लेकिन इस बार अगस्त में अब तक जिले में 100 मिलीमीटर वर्षा का आंकड़ा भी नहीं पहुंच सका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सक्रिय मानसून के चलते झांसी में बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है। मौसम एक नजर में
● आज (शुक्रवार) : बादल छाए रहेंगे, एक-दो बार बारिश के आसार। अधिकतम तापमान : 31°C
न्यूनतम तापमान : 25°C ● शनिवार : अधिकतम 33°C, मौसम सामान्य ● रविवार- सोमवार : मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट, अधिकतम 31°C, न्यूनतम 25°C
Source link
झांसी में आज 31℃ टेम्परेचर, बादल छाए:ठंडी हवाएं बह रहीं, एक दिन बाद मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट