मेडल चूमा, चेहरे पर झलकी मुस्कान:DDU के दीक्षांत समारोह में गोल्ड पाकर खुश हुए टॉपर्स, देर तक हुआ जश्न


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों ने अलग- अलग तरह से खुशी जाहिर की। कोई ढेरों तस्वीरें खिंचवाने लगा तो किसी ने हवा में मेडल लहराया। इसके अलावा और अपनों के साथ इस सुनहरे पल को जमकर एंजॉय करने का दौर देर तक चलता रहा। कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों सम्मान पाने के बाद हर टॉपर के चेहरे खिल उठे। टॉपर्स ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है कि मेडल मिला है। हमसे ज्यादा पैरेंट्स खुश हैं। हमारी मेहनत रंग लाई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *