![]()
भारतीय जनता पार्टी 9 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी इस यात्रा के जरिए एक ओर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना चाहती है, वहीं संगठन की व्यापक जनभागीदारी और ताकत भी दिखाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिकतम संख्या में शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। वहीं, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक निकलेगी यात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क अभियान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
Source link
तिरंगा यात्रा से ताकत और राष्ट्रभक्ति का संदेश देगी भाजपा:9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक निकलेगी भव्य यात्रा