आगरा के वार्ड 32 में स्ट्रीट लाइटें बंद:बारिश में अंधेरे और कीचड़ से राहगीरों की परेशानी बढ़ी


आगरा के नगर निगम के वार्ड-32 क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था चरमराई हुई है। टेडी बगिया के मुख्य मार्ग पर गुरुवार को स्ट्रीट लाइटें बंद रहीं, जिससे शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति पहले से ही मौजूद है, जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अंधेरे के कारण पैदल चलना जोखिम भरा हो गया है। कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते पर लोग गिरने से बाल-बाल बच रहे हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रात के समय वाहन चालकों को भी सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बरसात के इस मौसम में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नियमित देखरेख नहीं हो रही है।यदि समय रहते स्ट्रीट लाइटों को चालू नहीं कराया गया और सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *