![]()
गोरखपुर की रहने वाली संदीप्ता राय ने उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यों और समर्पण से प्रेरित होकर एक भावुक कविता लिखी। जिसका शीर्षक है “उत्तर प्रदेश पुलिस है नाम हमारा’। उन्होंने अपनी कविता के जरिए पुलिस के प्रति सम्मान और आभार जताया है। लिखा है कि कैसे पुलिसकर्मी अपनी परवाह किए बिना हर समय जनता की रक्षा करते हैं। गुरुवार को SSP डॉ. कौस्तुभ ने उन्हें ऑफिस बुलाकर मुलाकात की। कविता सुनकर बच्ची के टैलेंट को सराहा। साथ ही बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कविता में की पुलिस के काम की तारीफ
संदीप्ता ने कविता में पुलिस की हर मोर्चे पर सराहना की है। उन्होंने लिखा कि पुलिस रात-दिन अपराध रोकने के लिए काम करती है। किसी भी तरह की परेशानी या बुरी स्थिति में पुलिसकर्मी तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं। जरूरत पड़ने पर जरूरतमंदों की सहायता भी करते हैं। पुलिस हर मुश्किल घड़ी में मुस्तैदी से अपनी सेवा देती है। त्योहार पर घर न जाकर लोगों की सुरक्षा में ड्यूटी में लगे रहते हैं। SSP ने बच्ची की तारीफ कर बढ़ाया हौसला
मासूम बच्ची के इस प्यार और विश्वास को देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ बहुत खुश हुए। उन्होंने बच्ची को एसएसपी ऑफिस बुलाकर मुलाकात की और कविता सुना। संदिप्ता राय की जमकर तारीफ की। एसएसपी ने उसका हौसला बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारी और कर्मचारी भी रहे मौजूद
इस खास मौके पर पुलिस महकमे के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने बच्ची की सोच और उसकी सुंदर कविता की खूब प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों का यह भरोसा ही पुलिस को और बेहतर काम करने की ताकत देता है।
Source link
संदीप्ता ने UP पुलिस के सम्मान में लिखी कविता:सुनकर गोरखपुर SSP ने की सराहना, ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया