कमरे में मिले प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों ने की पिटाई:शाहजहांपुर में युवती ने फंदे से लटकने की कोशिश की


शाहजहांपुर में प्रेमी की पिटाई से आहत एक प्रेमिका ने कमरे के अंदर फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते पिता ने उसे फंदे से उतार लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी-प्रेमिका दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के एक गांव की है। उत्तराखंड जिले का एक युवक इसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। उसका यहां रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक रिश्तेदार के घर जाने के बजाय प्रेमिका के घर गया और कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने कमरे में दोनों को देख लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक की पिटाई कर दी। साथ ही प्रेमिका को भी पीटा गया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका यह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। दोनों को अस्पताल भेजा यह देखकर पिता ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर बचा लिया। जिससे उसकी जान बच गयी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *