CM योगी की जनसभा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी:गोविंद साहब धाम में 7 अगस्त को रहेगा डायवर्जन, अलग-अलग पार्किंग तय


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 7 अगस्त को गोविंद साहब धाम में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात और डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। सभा में आने वाले लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बसों, चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। अंतिम पार्किंग स्थल से लोगों को पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि आलापुर, जहांगीरगंज, अकबरपुर, बसखारी, टांडा, जलालपुर, मालीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली सभी बसों को न्यौरी फ्लाईओवर से होते हुए जलालपुर रोड स्थित अमोला बुजुर्ग में सड़क के बाईं ओर पार्क कराया जाएगा। वहां से छोटे वाहनों के जरिए लोगों को सर्किट हाउस तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद वे पैदल जनसभा स्थल तक जाएंगे। छोटे वाहनों के लिए अलग व्यवस्था मालीपुर की ओर से आने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रुस्तमपुर से दाईं ओर दाऊतपुर स्थित सुनील सिंह के बाग में बने पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। वहीं, आलापुर, जहांगीरगंज, टांडा और बसखारी की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को न्यौरी फ्लाईओवर के नीचे से जलालपुर रोड होते हुए रुस्तमपुर से बाईं ओर दाऊतपुर स्थित पार्किंग स्थल तक भेजा जाएगा। वहां वाहन पार्क करने के बाद लोगों को सर्किट हाउस के रास्ते पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा। कंटिजेंसी रूट रहेगा सुरक्षित अमड़ी टोल प्लाजा से हेलीपैड तक का मार्ग केवल कंटिजेंसी रूट के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। इस मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ग्रामीण बैंक और लोहा मंडी परिसर में पुलिस एवं प्रशासनिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि कोतवाली मेला गोविंद साहब के पास वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों के लिए अलग पार्किंग निर्धारित की गई है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि 7 अगस्त को गोविंद साहब धाम आने के दौरान निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *