यूपी के 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:काशी में गंगा घाट की सीढ़ियों से झरना बहा, 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसा


यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को प्रदेश के 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बुधवार को प्रयागराज, कानपुर और नोएडा समेत 20 से ज्यादा शहरों में तेज बारिश हुई। वाराणसी में करीब 4 घंटे की तेज बारिश से गंगा घाट की सीढ़ियों पर झरने जैसा पानी बहने लगा। बच्चों ने सीढ़ियों पर फिसलते हुए मस्ती की। कानपुर देहात में सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी में उतरकर OPD तक जाना पड़ा। प्रयागराज में बारिश से खुसरोबाग किले से जुड़ी दीवार ढह गई। खुल्दाबाद मंडी के पीछे किले से जुड़ी यह दीवार मुगलकाल में घोड़ों के अस्तबल के लिए थी। उधर, लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर में डेढ़ फीट पानी भरा है। नदी का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। बिजनौर में हाईवे की अप्रोच रोड नदी के तेज बहाव में बह गई। सड़क पर 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। लखीमपुर-खीरी में शारदा के कटान में स्कूल का आधा हिस्सा नदी में समा गया। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 72 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 69.3 मिमी बारिश बांदा में हुई। इसके बाद हमीरपुर में 64 मिमी, सुल्तानपुर में 61.7 मिमी और महोबा में 59.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसूनी सिस्टम अब यूपी के ऊपर एक्टिव हो गया है। यह दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रहा है। इस वजह से कई चक्रवात सक्रिय हो गए हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं पहुंच गईं हैं। इसके असर से अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए टॉप 10 शहर, जहां सबसे ज्यादा बादल बरसे यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *