अंबेडकरनगर में गोविंद साहब धाम से अतिक्रमण हटा:सीएम योगी के दौरे से पहले प्रशासन की कार्रवाई, अवैध दुकानें हटाईं


अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से करीब 48 घंटे पहले बुधवार दोपहर बाद आलापुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोविंद साहब धाम में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर दर्जनभर से अधिक अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। मेले के बाद भी वर्षों से बना हुआ था कब्जा प्रशासन के अनुसार, गोविंद साहब मेले के दौरान दुकानदारों को करीब एक माह के लिए अस्थायी रूप से दुकानें आवंटित की जाती थीं। मेला समाप्त होने के बाद इन दुकानों को हटाना अनिवार्य था, लेकिन कुछ दुकानदारों ने आवंटन अवधि खत्म होने के बाद भी वर्षों तक कब्जा बनाए रखा। इससे सरकारी भूमि पर स्थायी अतिक्रमण की स्थिति बन गई थी। नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय बीतने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद बुधवार दोपहर प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। सरकारी भूमि कराई गई कब्जामुक्त कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सीएम दौरे से पहले चर्चा का विषय बनी कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा रही। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत की गई है और सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *