मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के पोखर में मछलियां मरीं:नाले का पानी पहुंचने से प्रदूषण की आशंका, नपा अध्यक्ष ने सफाई के निर्देश दिए


देवरिया जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के पोखर में बुधवार सुबह दर्जनों मछलियां मृत मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मंदिर के महंत ने आशंका जताई कि शहर के नालों का गंदा पानी पोखर में पहुंचने से जल प्रदूषित हुआ है, जिसके कारण मछलियों की मौत हुई। महंत ने नगर पालिका को दी सूचना मंदिर के महंत राजेश नारायण ने सुबह पोखर के किनारे बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देखीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। नालों का गंदा पानी आने का आरोप निरीक्षण के दौरान महंत राजेश नारायण ने बताया कि शहर के नालों का गंदा पानी लगातार पोखर में गिर रहा है, जिससे पानी दूषित हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। नगर पालिका ने सफाई और जांच के दिए निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कर्मचारियों को तत्काल पोखर से मरी हुई मछलियां निकलवाने और सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी और भविष्य में नालियों का गंदा पानी पोखर में जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। श्रद्धालुओं में चिंता, स्थायी समाधान की मांग मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। पोखर में मछलियों की मौत की घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने मंदिर परिसर और पोखर की नियमित सफाई, संरक्षण तथा प्रदूषण रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया आश्वासन नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर और पोखर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच में नालों के गंदे पानी से प्रदूषण की पुष्टि होती है, तो उसके स्थायी समाधान के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *