फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़:दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार


फतेहपुर में मंगलवार की रात चांदपुर थाना पुलिस की चोरी और नकबजनी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। मदरी नहर पुलिया के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि मौके से भागने की कोशिश कर रहे उनके तीन साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाश घायल, तीन साथी दबोचे गए पुलिस के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के श्यामखेड़ा निवासी शशांक उर्फ रतन पटेल उर्फ गोलू (पुत्र महावीर) के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, बकेवर थाना क्षेत्र के जरारा निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू कोरी उर्फ रविशंकर (पुत्र ओमप्रकाश कोरी) के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने जहानाबाद थाना क्षेत्र के न्योरी जलालपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ दीपू ठोकिया, बिंदकी थाना क्षेत्र के बहरौली निवासी प्रियांशु कोरी उर्फ बजरंगी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मवईया निवासी लवकुश (पुत्र राजाराम कोरी) को भी गिरफ्तार किया है। तमंचे, बाइक और भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध .315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
केबल, मोटर-स्टार्टर और मंदिर की दानपेटी भी मिली पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। इसमें बिजली के पोलों से काटे गए केबल के तार, ट्यूबवेलों से चोरी किए गए मोटर और स्टार्टर, चोरी की मोटरसाइकिलें तथा कुछ दिन पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक मंदिर से चोरी हुई दानपेटी और घंटे भी शामिल हैं। कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी चांदपुर, जहानाबाद, बिंदकी और बकेवर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में वांछित थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य साथियों की तलाश जारी एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *