UPPSC LT Grade Computer Teacher Recruitment: Appeal Against Cancellation

प्रमोद यादव |प्रयागराज5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी – पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 के कंप्यूटर विषय के 110 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों को निरस्तीकरण के खिलाफ 10 अगस्त तक आयोग में अपील करने का मौका दिया गया है। जिनकी अपील स्वीकार होगी, उन्हें अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

आयोग के अनुसचिव शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विज्ञापन की शर्तों और नियमों के अनुसार निर्धारित अनिवार्य योग्यता पूरी न करने के कारण कुल 67 अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन आवेदन में कुशल या उत्कृष्ट खिलाड़ी का दावा करने वाले 11 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र/अभिलेख संगत शासनादेशों और विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप नहीं पाए गए। खेल कोटे का दावा करने वाले 2 अन्य अभ्यर्थियों ने समर्थन में कोई अभिलेख या प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया। वहीं, एक अभ्यर्थी ने मुख्य परीक्षा हेतु परम्परागत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी नहीं भेजी, केवल शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध कराए।

निर्धारित अंतिम तिथि (14 जुलाई 2026) तक आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आयोग कार्यालय में जमा न कराने वाले कुल 29 अभ्यर्थियों के आवेदन भी निरस्त किए गए हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को इस निरस्तीकरण के विरुद्ध कोई आपत्ति या अपील करनी है, तो वे अपना प्रत्यावेदन 10 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे तक सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (परीक्षा-6 अनुभाग), 10 कस्तूरबा गाँधी मार्ग, प्रयागराज, पिनकोड-211018 के पते पर भेज सकते हैं।

अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन पंजीकृत डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से आयोग के गेट संख्या-3 पर स्थित डाक अनुभाग के काउंटर/पूछताछ काउंटर पर जमा करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन पर आयोग द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *