सरोजनी नगर के जलभराव पर विधानसभा में उठा मुद्दा:विधायक राजेश्वर सिंह ने ड्रेनेज सिस्टम पर सरकार से जवाब मांगा


उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार बनी हुई जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। नियम-51 के तहत सदन में मामला रखते हुए उन्होंने क्षेत्र की 10 महत्वपूर्ण नाला परियोजनाओं को तत्काल वित्तीय स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। तेजी से विकसित क्षेत्र में मजबूत ड्रेनेज सिस्टम की जरूरत डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनी नगर तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन प्रभावी जल निकासी व्यवस्था के अभाव में हर वर्ष लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने साईं दाता रोड (अहिमामऊ), शांति नगर, गिंदन खेड़ा, अमौसी, बंगला बाजार, अर्जुनगंज (सरस्वतीपुरम), कानपुर रोड और ग्राम अमौसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित नाला निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की 10 परियोजनाओं का मुद्दा सदन में उठाया। लंबित परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग विधायक ने सरकार को याद दिलाया कि दिसंबर 2025 में भी उन्होंने यही मुद्दा नियम-51 के तहत उठाया था। उस समय सरकार की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई परियोजनाएं अब भी लंबित हैं। उन्होंने मांग की कि सभी प्रस्तावित नाला परियोजनाओं को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों परिवारों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। जनहित के मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की उम्मीद डॉ. राजेश्वर सिंह ने सदन में विश्वास जताया कि राज्य सरकार इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगी और परियोजनाओं की प्रगति से विधानसभा को अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर की जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाना उनकी प्राथमिकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *