Pakistan Boxer Qudratullah Missing from Glasgow Commonwealth Games

  • Hindi News
  • Sports
  • Pakistan Boxer Qudratullah Missing From Glasgow Commonwealth Games | Controversy

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
 पाकिस्तान के मुक्केबाज कुदरतुल्लाह मेंस 60 kg वेट कैटेगरी में एक मैच ही जीत सके हैं। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान के मुक्केबाज कुदरतुल्लाह मेंस 60 kg वेट कैटेगरी में एक मैच ही जीत सके हैं।

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म होने के बाद पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब हो गए हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है।

न्यूज एजेंसी PTI ने पाकिस्तान ओलिंपिक एसोसिएशन (POA) के सूत्र के हवाले से मंगलवार को बताया कि कुदरतुल्लाह अपने वेट कैटेगरी में मुकाबला खेलने के बाद होटल से गायब हुए। हैरानी की बात यह है कि बॉक्सर का पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, फिर भी वे वहां से निकलने में कामयाब रहा।

कैसे लापता हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर

  • कुदरतुल्लाह को आखिरी बार रविवार, 2 अगस्त, 2026 को लगभग सुबह 2:00 बजे उनके होटल के कमरे में देखा गया था।्र
  • सुबह करीब 9:00 बजे जब राष्ट्रीय दल हवाई अड्डे के लिए रवाना होने के लिए लॉबी में इकट्ठा हुआ, तब उसके लापता होने का पता चला।
  • कुदरतुल्लाह वह अपना सामान वहीं छोड़ गया, जबकि उसका पासपोर्ट और वापसी का टिकट टीम मैनेजर के पास ही रह गया।

पहले भी गायब हो चुके हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाड़ियों के विदेश में गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लगभग हर बड़े इंटरनेशनल इवेंट के दौरान पाकिस्तानी बॉक्सर्स के विदेश में गायब होने की खबरें सामने आती रही हैं।

  • साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी दो पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच और नजीरउल्लाह खान बर्मिंघम में गायब हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट कथित तौर पर टीम के मुखिया के पास ही थे।
  • साल 2024 में इटली के बुस्टो अर्सिजियो शहर में हुए वर्ल्ड ओलिंपिक क्वालिफायर के दौरान भी ऐसा ही एक मामला हुआ था। तब एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर जोहैब रशीद अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान लेकर फरार हो गया था।

एक मेडल ही जीत सका है पाकिस्तान

ग्लासगो से पाकिस्तान का 36 मेंबर्स का दल स्वदेश लौट आया है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को केवल एक ब्रॉन्ज मेडल मिला, जिसे महिला बॉक्सर फातिमा जेहरा ने जीता। पाकिस्तान मेडल टैली में 31वें नंबर पर रहा।

पाकिस्तान को इकलौता मेडल बॉक्सर फातिमा जेहरा ने दिलाया।

पाकिस्तान को इकलौता मेडल बॉक्सर फातिमा जेहरा ने दिलाया।

————————————-

पाकिस्तान के खिलाड़ियों से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अरशद नदीम के कोच बोले- पर्याप्त तैयारी नहीं हुई: पाकिस्तानी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दूरी बना ली थी

पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम के कोच ने कहा है कि हमारी तैयारी पर्याप्त नहीं थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गेम्स से पहले पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (PAAF) ने उनकी तैयारी से दूरी बना ली थी। इसके चलते नदीम को अधिकांश तैयारी अपने स्तर पर करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *