शामली सीडीओ का व्हाट्सएप हैक, फर्जी फेसबुक आईडी बनी:परिचितों को भेजे गए ठगी के संदेश, मुकदमा दर्ज


शामली के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बृजेन्द्र कुमार शुक्ल का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। साइबर ठगों ने उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी भी बनाई और परिचितों को ठगी के संदेश भेजे। इस मामले में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीडीओ बृजेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि ठगों ने उनकी पहचान का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई और व्हाट्सएप पर भी नियंत्रण कर लिया। इसके बाद उनके परिचितों को संदेश भेजे गए, जिसमें एक मित्र के सीआरपीएफ कैंपस में सहायक कमांडेंट होने और तबादले के कारण फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते में बेचने का झांसा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर सीडीओ ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर सेल इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने आम जनता के लिए एक साइबर एडवाइजरी भी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अधिकारी, रिश्तेदार या परिचित के नाम से पैसे, सामान खरीदने या किसी भी वित्तीय लेन-देन से संबंधित संदेश मिलने पर बिना पुष्टि किए उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय सूचनाएं किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि का पता चले तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय सूचनाएं किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि का पता चले तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *