![]()
फिरोजाबाद के कोटला रोड पर चनौरा पुल के पास सोमवार शाम 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई, जिसमें 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जसराना थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पाढ़म निवासी अंशू के रूप में हुई है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी अंशू अपनी बहन के घर टूंडला के राजा का ताल जा रहा था। चनौरा पुल के पास उसकी बाइक सामने से आ रही एक काली स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंशू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कथित तौर पर शराब के नशे में था और रॉन्ग साइड से वाहन चला रहा था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। युवक की असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
Source link
फिरोजाबाद में स्कॉर्पियो-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत:रॉन्ग साइड से आ रही बाइक स्कॉर्पियो से टकराई, बहन के घर जा रहा था युवक