जौनपुर पुलिस डॉग स्क्वॉड में जोरा हुई शामिल:जर्मन शेफर्ड जोरा अपराधों की जांच में पुलिस की करेगी मदद


जौनपुर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में जर्मन शेफर्ड नस्ल की प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग जोरा को शामिल किया गया है। यह कदम पुलिस की अपराध जांच क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जोरा के शामिल होने से पुलिस को हत्या, चोरी, लूट, डकैती सहित अन्य गंभीर अपराधों के त्वरित और वैज्ञानिक अनावरण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। जोरा ने बीएसएफ अकादमी टेकनपुर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में विशेष ट्रैकिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह घटनास्थल पर मिली मानव गंध और अन्य भौतिक सुरागों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त, जोरा लापता व्यक्तियों की तलाश में भी अहम भूमिका निभाएगी। डॉग जोरा के ट्रेनर एवं हैंडलर आरक्षी कुशराम होंगे, जबकि मुख्य आरक्षी मनोज कुमार यादव सहायक हैंडलर की भूमिका निभाएंगे।
दोनों आरक्षी जोरा के प्रशिक्षण, संचालन और विभिन्न अभियानों में उसके उपयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके अनुसार, डॉग स्क्वॉड में जोरा के आने से अपराधों की विवेचना अधिक प्रभावी होगी, जिससे घटनाओं के शीघ्र खुलासे में मदद मिलेगी और जनपद की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *