KGMU ट्रॉमा सेंटर को मिली मोबाइल CT स्कैन मशीन:कैजुअल्टी में ही होगी जांच, गंभीर मरीजों का तुरंत शुरू होगा इलाज


KGMU ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों के इलाज की रफ्तार अब बढ़ने वाली है। सिर में चोट लगे मरीजों की कैजुअल्टी में ही CT स्कैन जांच हो सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर नहीं ले जाना पड़ेगा। जांच रिपोर्ट मिलते ही डॉक्टर तुरंत इलाज शुरू कर सकेंगे। मशीन के संचालन के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) में आवेदन किया है। एक सप्ताह में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ट्रॉमा सेंटर में लगभग 400 बेड हैं। ज्यादातर समय सभी बेड भरे रहते हैं। मरीजों का दबाव अधिक रहता है। अक्सर 120 से ज्यादा मरीज स्ट्रेचर पर भर्ती रहते हैं। इमरजेंसी में हर दिन 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। अभी तक सिर में चोट लगे मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। एक ही CT स्कैन मशीन है। इसमें मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। जल्द शुरू हो सकेगा इलाज ट्रॉमा के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बतााय कि मरीजों की सहूलियत के लिए ट्रॉमा कैजुअल्टी में मोबाइल सीटी स्कैन मशीन खरीद की गई है। अगले सप्ताह से मोबाइल सीटी स्कैन से जांच शुरू की जाएगी। ऐसे में कैजुअल्टी में आने वाले मरीजों की डॉक्टर की सलाह पर CT स्कैन जांच तुरंत हो सकेगी। इससे जल्द से जल्द इलाज शुरू करने में मदद मिलेगी। नई मोबाइल एक्सरे मशीनें भी मिली डॉ.प्रेमराज सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर को तीन नई मोबाइल एक्सरे मशीनें भी मिल गई हैं। इनमें आईसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड और कैजुअल्टी में एक्सरे जांच शुरू कर दी गई है। पहले सिर्फ एक मोबाइल एक्सरे मशीन थी। सभी वार्डों में उसी से जांच होती थी। इससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। नई मशीनों के आने से अब अलग-अलग स्थानों पर एक साथ एक्सरे जांच हो सकेगी। इससे मरीजों की जांच जल्दी पूरी होगी। डॉक्टर बिना देरी के इलाज शुरू कर सकेंगे। जांच की पुख्ता व्यवस्था से इमरजेंसी सेवाएं और मजबूत होंगी। गंभीर मरीजों की जान बचाने में भी मदद मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *