![]()
चित्रकूट के बरगढ़ क्षेत्र में पागल कुत्ते के काटने से घायल कक्षा-2 के छात्र की 18 दिन बाद रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान बोझ गांव निवासी 8 वर्षीय श्याम द्विवेदी के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। 15 जुलाई को स्कूल में हुआ था हमला जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को एक पागल कुत्ता बाउंड्रीवाल फांदकर प्राथमिक विद्यालय बोझ फार्म परिसर में घुस आया था। उसने कक्षा-2 के छात्र श्याम द्विवेदी और आंगनबाड़ी की 4 वर्षीय छात्रा जान्हवी को काटकर घायल कर दिया था। घटना के बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। तीन एंटी-रेबीज टीके लगे, फिर बिगड़ी तबीयत श्याम का इलाज मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल में किया गया। उसे एंटी-रेबीज के तीन टीके लगाए गए थे। उपचार के बाद 29 जुलाई को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, 1 अगस्त को उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार सुबह उसे घर लाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने झाड़फूंक भी कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद उसे शंकरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) केडी पांडेय ने छात्र के इलाज की पुष्टि की है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र की मौत का वास्तविक कारण मेडिकल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Source link
चित्रकूट में पागल कुत्ते के काटने से छात्र की मौत:18 दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया