आधार सिस्टम में सेंधमारी में एक और गिरफ्तार:पहले बैंक में ऑपरेटर का काम करता था, 3 पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल


प्रयागराज में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने और आधार अपडेट करने वाले नेटवर्क के एक और मेंबर को गिरफ्तार किया गया है। वह पहले बैंक में यूआईडीएआई ऑपरेटर का काम करता था। बाद में कंपनी का अनुबंध खत्म होने पर उसके जैसे तमाम ऑपरेटरों की आईडी बंद हो गई। इन्हीं बंद आईडी को फिर से एक्टिवेट करके यह पूरा खेल संचालित किया जा रहा था। आरोपी प्रतापगढ़ के कुंडा का रहने वाला संजूले गुप्ता है। वह ग्रेजुएशन करने के बाद बैंक में आधार ऑपरेटर का काम करने लगा था। बता दें कि इस मामले में तीन मेंबर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। यह सभी क्लोनिंग और बाईपास तकनीक का इस्तेमाल कर दूसरे आधार ऑपरेटरों की यूजर आईडी और पिन से यूआईडीएआई सिस्टम में अनाधिकृत रूप से लॉगिन करते थे। इसके लिए एनीडेस्क और अन्य रिमोट एक्सेस माध्यमों का उपयोग किया जाता था। दोनों प्रतापगढ़ के रहने वाले
एक दिन पहले इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में प्रतापगढ़ का रहने वाला लवकुश यादव और फतेहपुर का परमात्मा शरण उर्फ विवेक शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 2020 से वे एक निजी कंपनी के माध्यम से फ्रेंचाइजी चलाकर विभिन्न बैंकों में आधार ऑपरेटरों की नियुक्ति कराते थे। बैंकों के साथ कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में ऑपरेटरों की यूजर आईडी बंद हो गई। इसके बाद आरोपियों का संपर्क कुछ ऐसे लोगों से हुआ, जो क्लोनिंग और बाईपास तकनीक के जरिए बंद यूजर आईडी को दोबारा सक्रिय कर देते थे। पांच हजार में आईडी एक्टिवेशन
जांच में सामने आया कि प्रति आधार ऑपरेटर यूजर आईडी को सक्रिय करने के लिए 5 हजार रुपये प्रति सेशन तय थे। इसके अलावा प्रत्येक आधार नामांकन या अपडेट के लिए 250 रुपये अलग से लिए जाते थे। ऑपरेटर व्हाट्सएप के जरिए अपनी एनीडेस्क आईडी साझा करते थे। इसके बाद गैंग का सदस्य रिमोट एक्सेस लेकर सिस्टम में अनधिकृत लॉगिन करता था और आधार कार्ड बनाने व अपडेट का काम कराया जाता था। भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद
पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन, चार सिम, तीन लैपटॉप, दो की-बोर्ड, दो माउस, पांच हार्ड डिस्क, तीन एसएसडी, एक फिंगर स्कैनर, 19 चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड तथा तीन हिसाब-किताब की बही बरामद किए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *