![]()
संभल में 11वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर और पुलिस कार्रवाई न किए जाने पर सुसाइड की कोशिश की। उसे फंदे से उताकर अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा 24 घंटे से वेंटिलेटर पर है। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन बाद में पिता-पुत्री पर समझौते के लिए दबाव डाला गया। यह घटना बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। छात्रा के पिता के अनुसार, अजय नाम का युवक उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। वह दबंगई दिखाता था और कॉलेज जाते समय रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने उनके घर आकर भी बदतमीजी की थी। पिता ने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर आरोपी अजय ने उनकी बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया था। इसके अगले दिन, 30 जुलाई को जब छात्रा स्कूल जा रही थी, तो लड़के ने उसने छेड़छाड़ की। इसी दिन, 30 जुलाई को छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि 30 जुलाई को शिकायत दर्ज कराने के बावजूद 31 जुलाई की सुबह तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब वे घर लौटे, तो कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन पर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया। इस दबाव में आकर पिता ने अपनी बेटी से बिना पूछे ही समझौता स्वीकार कर लिया, यह सोचकर कि गांव में दुश्मनी बढ़ाना उचित नहीं होगा। हालांकि, बेटी ने पिछली रात ही पिता से गुहार लगाई थी कि वे समझौता न करें, क्योंकि लड़का उसे आगे भी परेशान करता रहेगा। 1 अगस्त की सुबह जब बेटी को पता चला कि पिता समझौता करने जा रहे हैं, तो उसने फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश की। उसे डर था कि समझौते के बाद भी आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ जारी रखेगा। पिता के घर से निकलने के बाद बेटी ने फांसी लगा ली। छात्रा फिलहाल वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। रविवार को बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ जांच की जा रही है।
Source link
छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:24 घंटे से वेंटिलेटर पर, पिता ने एसपी से की शिकायत