![]()
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक साधु का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय विजय कुमार उर्फ उटक्कर बाबा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नीमगांव थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के निवासी थे। वर्तमान में वह ग्राम माड़ेरा स्थित अनंत बाबा मंदिर परिसर में रहकर पूजा-अर्चना करते थे। विजय कुमार का शव रविवार शाम लगभग 5 बजे माड़ेरा-कोडरी मार्ग पर अनंत बाबा स्थान के पास एक गन्ने के खेत के निकट संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और तत्काल परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों के अनुसार, विजय कुमार शराब पीने के आदी थे और अक्सर पड़ोसी गांव कोडरी से कच्ची शराब का सेवन करते थे। उनके भाई राकेश शुक्ला ने आशंका जताई है कि उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। नीमगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। थाना अध्यक्ष प्रवीर कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखीमपुर में सड़क किनारे मिला साधु का शव:सड़क किनारे ग्रामीणों ने शव देखा, भाई ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई