कानपुर में युवा समिट में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प:युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील,बजरंग दल से जुड़ने का किया आह्वान


कानपुर के डिफेंस कॉलोनी (केडीए) में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से युवा समिट 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ पर आयोजित विशेष सत्र देखा गया। इस दौरान युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। शाम करीब 4 बजे विहिप प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने कहा कि सशक्त और नशा मुक्त युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में बजरंग दल और युवतियों से दुर्गावाहिनी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए युवाओं का संगठित और जागरूक होना आवश्यक है। ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ विजन पर हुई चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ विजन पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ और समृद्ध भारत की आधारशिला है। उन्होंने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, भविष्य संवारो और देश को आगे बढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रांत सह संयोजक अमरनाथ के नेतृत्व में महानगर के कार्यकर्ताओं ने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता से लोगों को इस राष्ट्रहित अभियान और संगठन से जोड़ने की अपील की गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *