सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में शख्स ने जूते फेंके:समर्थकों ने पीटा; दावा– आरोपी चाकू लेकर आया था; संसद में चढ़ावा चोरी का नाटक किया था


दिल्ली में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पप्पू के घर पर कॉन्फ्रेंस के बीच एक आदमी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। पप्पू ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की। पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गई है। उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इससे पहले वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दो सांसदों पप्पू यादव औैर अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये रिपोर्ट दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पेश किए गए नाटक के खिलाफ हुई है। संतों ने बताया कि संसद में चढ़ावा चोरी के नाम पर जो कुछ भी दिखाया गया, वह सनातन का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है था। घटना की दो तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *