एक बार मर जाने से बेहतर…खुद कर खत्म कर लेना:सहारनपुर में क्लर्क ने खुद को शूट कर किया सुसाइड, भांजी को भेजा आखिरी मैसेज मे लिखा; बार-बार अपमान से टूट गया मन


सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी और एक डिग्री कॉलेज में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत 52 वर्षीय देवदत्त शर्मा ने शनिवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से कुछ मिनट पहले उन्होंने अपनी भांजी को व्हाट्सएप पर एक मार्मिक सुसाइड नोट भेजा, जिसमें उन्होंने लगातार हो रहे अपमान से टूट जाने की बात लिखी। इसी सुसाइड नोट को पुलिस ने जांच का महत्वपूर्ण आधार बनाया है। देवदत्त शर्मा ने अपने संदेश में लिखा कि अब उनके लिए अपमान सहन करना संभव नहीं रहा। उन्होंने कहा कि बार-बार अपमानित होकर हर दिन मरने से बेहतर है कि एक ही बार मर जाया जाए। उन्होंने ये भी लिखा कि वह कायर नहीं हैं, लेकिन लगातार मिले अपमान ने उनकी आत्मा को भीतर से खत्म कर दिया है। अपने आखिरी संदेश में उन्होंने अपनी भांजी से उसकी मां का ख्याल रखने को कहा। साथ ही अपनी अंतिम इच्छाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उनकी मौत के बाद किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान या कर्मकांड पर पैसे खर्च न किए जाएं। दाह संस्कार में उपलों का इस्तेमाल न हो और आत्मा की शांति के लिए भी कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि उनकी आत्मा भटकती रहे। अपने संदेश में उन्होंने यह भी लिखा कि उनके मृत शरीर से उनकी पत्नी को दूर रखा जाए। पढ़िए…पूरा मामला
देवदत्त शर्मा एक डिग्री कॉलेज में अकाउंटेंट थे और कॉलेज की ड्यूटी के बाद अपने घर के सामने बने जिम का भी संचालन करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह जिम में मौजूद लोगों से घर जाने की बात कहकर अंदर चले गए। कुछ देर बाद जिम में तेज संगीत बजने के बीच उनकी पत्नी सीमा चीखती हुई बाहर आईं। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देवदत्त शर्मा खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से तमंचा और खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देवदत्त शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अभिषेक सऊदी अरब में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा आदित्य चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। सीओ पवन कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतक द्वारा अपनी रिश्तेदार को भेजे गए सुसाइड नोट की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुसाइड नोट में जिस अपमान का जिक्र किया गया है, उसके पीछे की परिस्थितियां क्या थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *