- Hindi News
- National
- Jaish Operative Plot To Attack Jantar Mantar Protest | Bengal STF Reveal
कोलकाताकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

STF ने संदिग्ध आतंकी मंडल को बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया।
पश्चिम बंगाल STF ने दावा किया है कि बर्धमान जिले से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव हमीम मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़-फोड़ की साजिश भी रची थी। हमीम, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर घुसपैठ करने वाला था।
STF के आईजी गौरव शर्मा ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि बंगाल CM शुभेंदु समेत कई नेता और पुलिस अधिकारी उसके निशाने पर थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमीम पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उनके कहने पर ही नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने और जानकारी जुटा रहा था।
जांच में उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया चैट से वाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान कॉन्टेक्ट्स के सबूत मिलने का दावा किया गया है।
STF ने शुक्रवार रात अर्पिता सरकार नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया, जो मंडल की सहयोगी और गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।

झारखंड से पुलिस अर्पिता को लेकर कोलकाता आई। बर्धमान कोर्ट ने उसे 13 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।
बंगाल राज्य मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप में फंसा रही थी अर्पिता
STF ने दावा किया कि हमीम और उसकी गर्लफ्रैंड दोनों मिलकर पश्चिम बंगाल के एक राज्य मंत्री के बेटे को हनी-ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी। इन दोनों ने मंत्री के बेटे को किडनैप करने और परिवार से पैसे ऐंठने का प्लान बनाया था।
STF के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि “जांच में पता चला है कि यह साजिश पाकिस्तान के हैंडलर्स ने रचाई थी। हम हर आरोपी की भूमिका, इसमें और कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच कर रहे हैं।”
बंगाल STF के दावे…
- अर्पिता और हमीम ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के कहने पर सेंसिटिव जानकारी निकालने के लिए असरदार लोगों के साथ पर्सनल रिश्ते बनाने की योजना बनाई थी।
- दोनों पिछले चार साल से कॉन्टैक्ट में थे, पहले इंस्टाग्राम पर जान-पहचान हुई और बाद में पर्सनली मिले।
- हमीम एन्क्रिप्टेड चैट और विदेशी सिम कार्ड का इस्तेमाल करके पाकिस्तान हैंडलर्स से बात करता था, इनके कोडनेम राणा, अबीर, हबीब और 333 थे।
- आरोपियों से यूनाइटेड किंगडम और मेक्सिको में जारी इंटरनेशनल सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
——————————–
आतंकी हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
कश्मीर में छत्तीसगढ़ के हिंदू मजदूरों की नाम पूछकर हत्या: लश्कर आतंकी लतीफ पर शक

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में 2 हिंदू मजदूरों की हत्या आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के आतंकियों ने की है। यह जानकारी खुफिया सूत्रों ने दी है। ये फ्रंट लश्कर ए तैयबा से जुड़ा है। सूत्रों ने बताया कि इस वारदात को अंजाम आतंकी मोहम्मद लतीफ ने दिया है।
शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे कुलगाम के केलाम में आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी। पुलिस को यह जानकारी मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने दी। दोनों मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर…
