पीलीभीत में गर्भवती महिला से मारपीट:पुरानी रंजिश में दूसरे नवजात शिशु की भी मौत, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई


पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में शनिवार रात इलाज के दौरान दूसरे नवजात शिशु की भी मौत हो गई। इससे पहले 30 जुलाई को पहले नवजात की मौत हो चुकी थी। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट का आरोप पीड़िता कोमल देवी, पत्नी हरपाल कश्यप, निवासी मानपुर गांव, ने बताया कि 29 जुलाई की देर रात राम बहादुर कश्यप के परिवार से चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि राम बहादुर के बेटे नरेश, नरेंद्र और उनकी बहन कविता लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। कोमल का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उस समय वह आठ माह की गर्भवती थीं और हमले में उनके पेट में गंभीर चोटें आईं।
इलाज के दौरान दोनों नवजातों की मौत गंभीर हालत में कोमल देवी को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 30 जुलाई को पहले नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार रात करीब आठ बजे दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया। पीड़िता ने घटना के दिन ही पुलिस को दी गई शिकायत में आशंका जताई थी कि यदि गर्भस्थ बच्चों को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए हमलावर जिम्मेदार होंगे। पहले ही दर्ज हो चुका है मुकदमा बिलसंडा पुलिस ने 29 जुलाई को ही पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश, नरेंद्र और कविता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों नवजात शिशुओं की मौत के बाद अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *