![]()
श्रावण मास में शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुरादाबाद पुलिस ने एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील पहल की है। मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल के निर्देशन में जिले में विशेष “कांवड़ मोबाइल वैन” सेवा की शुरुआत की गई है। धार्मिक स्वरूप में सजी यह वैन सावन के पूरे महीने कांवड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे (24×7) गश्त करेगी और शिवभक्तों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी। इस वैन को कांवड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। दूर से ही पहचान सकेंगे श्रद्धालु, अंकित हैं त्रिशूल और शिव के चित्र कांवड़ियों की सुविधा के लिए इस विशेष पुलिस वैन को भगवान भोलेनाथ के सुंदर चित्रों और पवित्र त्रिशूल से सजाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि अत्यधिक भीड़ या रात के समय भी श्रद्धालु इस पुलिस सहायता वाहन को दूर से ही आसानी से पहचान सकें और बिना किसी झिझक के मदद के लिए संपर्क कर सकें। कांठ रोड पर रहेगी विशेष नजर, 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र ने शनिवार को इस पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कांठ रोड पर पैदल चलने वाले कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए इस वैन को विशेष रूप से इसी मार्ग के लिए तैयार किया गया है। कांवड़ वैन लगातार गश्त करेगी वैन में तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी सुनिश्चित करने के लिए 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। इसके माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद उपलब्ध करा सकेगी। कांवड़ रूट पर यह वैन पूरे श्रावण मास में लगातार गश्त पर रहेगी। प्राथमिक उपचार से लेकर जलपान तक की व्यवस्था यह कांवड़ मोबाइल वैन केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में काम करेगी। वैन में तैनात पुलिसकर्मी ये सेवाएं प्रदान करेंगे। पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सभी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। निर्धारित और सुरक्षित मार्गों पर ही यात्रा करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या आपात स्थिति की सूचना तुरंत नजदीकी कांवड़ वैन, पुलिस चौकी या हेल्पलाइन नंबर पर दें।
Source link
मुरादाबाद पुलिस की अनोखी पहल:शिवभक्तों की सुरक्षा और सेवा में सड़कों पर दौड़ेगी 'कांवड़ मोबाइल वैन'