मुरादाबाद में एक्सपोर्टर्स वॉयस एसोसिएशन की बोर्ड बैठक:कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी; एडवाइजरी बोर्ड का गठन होगा


दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में शुक्रवार को ‘एक्सपोर्टर्स वॉयस एसोसिएशन’ (EVA) की एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में हस्तशिल्प और निर्यात उद्योग को बढ़ावा देने, प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने तथा निर्यातकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कई ऐतिहासिक प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय और प्रस्ताव इस प्रकार हैं: एडवाइजरी बोर्ड का गठन एसोसिएशन के चार वरिष्ठ आजीवन सदस्यों को एडवाइजरी बोर्ड में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इनमें सी.एल. गुप्ता एक्सपोर्ट लिमिटेड से प्रभाकर गुप्ता, एल्डेल मेडी इम्पेक्स लिमिटेड के चेयरमैन राजेश रस्तोगी, वल्लभ मेटल इंक से कमल सोनी और अल्पाइन प्लस से राजीव भंडूला शामिल हैं। नए बोर्ड सदस्य की घोषणा उद्योग जगत के जाने-माने उद्यमी श्री मयंक अग्रवाल को एसोसिएशन के नए बोर्ड सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समितियों व टास्क फोर्स का गठन सरकारी विभागों की बैठकों में प्रभावी सहभागिता के लिए 2-4 बोर्ड सदस्यों की विशेष समितियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही, किसी भी निर्यातक सदस्य की फैक्ट्री में आने वाली आकस्मिक समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए एक समर्पित ‘टास्क फोर्स’ बनाई जाएगी। सदस्यता अभियान व शुल्क मुरादाबाद के निर्यातकों को मंच से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। एसोसिएशन की सदस्यता के लिए पूर्ण शुल्क ₹5,000/- निर्धारित किया गया है। प्रचार और बजट एसोसिएशन की ब्रांडिंग के लिए फैक्ट्री बोर्ड, लैपल पिन और अन्य प्रचार सामग्री तैयार की जाएगी। इसके बजट का वहन सभी बोर्ड सदस्यों के आपसी योगदान से होगा। समन्वय और आगामी मेला मुरादाबाद की अन्य औद्योगिक व व्यापारिक संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा। साथ ही, आगामी हस्तशिल्प मेले से जुड़े मुद्दों पर रणनीति बनाने के लिए जल्द ही फेयर चेयरमैन के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के अंत में एसोसिएशन के महासचिव श्री विशाल अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन निर्णयों से मुरादाबाद के निर्यात उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी। सुधीर त्यागी, अनूप शंखधार, विशाल अग्रवाल , रजत सिंघल, ऋषब सिंघल, नदीम ख़ान, नबील अहमद, मोहम्मद शाकिर, क़ाज़ी शौकत, मोहम्मद नाज़िम, मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *