फैमिली आईडी को लेकर सीडीओ ने की समीक्षा:CDO मृणाली अविनाश जोशी ने धीमी प्रगति वाले विभागों को दी चेतावनी


एक परिवार-एक पहचान के अंतर्गत फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया को गति प्रदान करने के दृष्टिकोण से मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने धीमी प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए।
शासन स्तर से जनपद के लिए 147892 का लक्ष्य प्रदान किया गया है,जिसके सापेक्ष 117337 फैमिली आईडी बन चुकी है जो लक्ष्य का करीब 80 प्रतिशत है।
30 हजार से अधिक फैमिली आईडी अभी बनाई जानी हैं। फैमिली आईडी के लाभ फैमिली आईडी पासबुक को लाभार्थियों के लिए वन स्टॉप प्लेटफार्म के रूप में डिजाइन किया गया है जिसमें लाभार्थियों द्वारा उनको मिलने वाली सभी योजनाओं का समग्र विवरण देखा जा सकता है तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
योजना वार लेनदेन की तिथियां एवं विवरण भी देखा जा सकता है जिससे लाभ हस्तांतरण की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। इस पासबुक में फैमिली आईडी से प्रमाणित डाटा का उपयोग करके ऐसी योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध है जिनके लिए लाभार्थी पात्र हो सकते हैं परंतु वर्तमान में उन योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *