वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले शव की पहचान हुई:सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप


मेरठ की वैशाली कॉलोनी से सटे नाले में मिली छह माह के मासूम की लाश का राज पुलिस खोलने का दावा कर रही है। मासूम की पहचान समीर के रूप में हुई है जो सहारनपुर के गंगोह थाना अंतर्गत ग्राम दौलतपुर छन्नू निवासी इमरान का बेटा था। इस मामले में सहारनपुर में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है जो जल्द मेरठ की नौचंदी थाना पुलिस को ट्रांसफर की जाएगी। 13 जुलाई को वैशाली कॉलोनी से सटे नाले में एक युवक कबाड़ बीन रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले के पानी में बह कर आए एक बच्चे पर पड़ी। उसने शोर मचा दिया और फिर लोगों ने मासूम के शव को नाली से बाहर निकाल लिया। मासूम के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को सहारनपुर के दौलतपुर छन्नो निवासी इमरान की तरफ से गंगोह थाने में विशाल नाम के युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करायी गई। इमरान ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को मेरठ के नाले में जो शव मिला था, वह उसके छह माह के बेटे समीर का था। एक दिन पहले ही उसकी पत्नी बेटे समीर को लेकर गंगोह गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। करीब 13 दिन बाद वह हापुड़ के मुदाफरा गांव में विशाल के घर मिली जबकि समीर वहां नहीं था। फोटो में देखकर शव की करी पहचान
इमरान ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को उसे जानकारी मिली थी कि मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 जुलाई को एक मासूम का शव नाले में उतराता मिला था। उसे शक हुआ कि शव उसी के बेटे का था। वह मेरठ पहुंच गया और मासूम के फोटो देखें। पता चला कि वह शव वास्तव में उसी के बेटे का था। बेटे के फोटो देखकर इमरान रोने लगा। मेरठ के सोहराबगेट अड्डे पर मिला विशाल
इमरान ने पुलिस से शिकायत की और छानबीन शुरू हो गई। उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई। इमरान की पत्नी ने बताया कि 12 जुलाई की रात 11:30 बजे वह मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर उतरी। यहां विशाल उसका पहले से इंतजार कर रहा था। विशाल, इमरान की पत्नी को घर ले जाने को राजी हो गया लेकिन उसने बच्चे को साथ ले जाने से मना कर दिया। दोस्त को देकर आने की कहीं बात
विशाल ने इमरान की पत्नी से उस बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और कुछ देर के लिए अपने दोस्त के यहां छोड़कर आने की बात कही। करीब 5 मिनट बाद वह वापस आ गया। उसने इमरान की पत्नी को बताया कि वह बच्चे को अपने दोस्त के यहां छोड़ आया है। उस समय इमरान की पत्नी ने भी विशाल की बात पर विश्वास कर लिया। गगोह थाने में जीरो एफआईआर हुई दर्ज
मेरठ के नाले में मिले सब की शनाथ बेटे के रूप में होने के बाद इमरान वापस सहारनपुर पहुंचा और उसने गगोह थाने में विशाल पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। सीओ गंगोह ने की एफआईआर की पुष्टि
शुक्रवार देर शाम गंगोह सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की। यह भी बताया कि शव मेरठ में मिला था। इसलिए जीरो एफआईआर को जल्द ही मेरठ के नौचंदी थाने में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई मेरठ पुलिस के द्वारा की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *