![]()
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया शुक्रवार शाम 8 बजे बुलंदशहर पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर चंदा मामले, संसद परिसर में हुए विवाद और ‘वंदे मातरम’ से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राम मंदिर मामले में जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तोगड़िया ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संसद परिसर में हुए विरोध पर टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा संसद में जो हुआ, उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर की संपत्ति में किसी प्रकार की चोरी या अनियमितता हुई है तो यह करोड़ों हिंदुओं के लिए चिंता और दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी करना “महापाप” है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ‘वंदे मातरम’ के सम्मान की बात कही तोगड़िया ने ‘वंदे मातरम’ से जुड़े कानून का समर्थन करते हुए कहा कि भारत में ‘वंदे मातरम’ का पूरा सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका अपमान करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार का कदम उचित है। ओवैसी पर भी की टिप्पणी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जवाब में तोगड़िया ने कहा, “हम ऐसे लोगों के बारे में बात ही नहीं करते। हिंदुस्तान में उनको गिनता ही कौन है?”
Source link
प्रवीण तोगड़िया बोले- राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी 'महापाप':दोषियों को मिले कड़ी सजा, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो