दानिश, हापुड़।4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हापुड़ में कांवड़ यात्रा शुरू होते ही शहर के बाजार भगवा रंग में सज गए हैं। कांवड़ियों की सुविधा और पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजारों में धार्मिक सामग्री, वस्त्र और पूजा सामग्री की दुकानें लगाई गई हैं। इस वर्ष कांवड़ियों के बीच ‘बुलडोजर बाबा’ प्रिंट वाली टी-शर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार, अन्य डिजाइनों की तुलना में इसकी मांग सर्वाधिक है।
वेशभूषा से दुकान सजी
शहर के गोल मार्केट, गढ़ रोड, चंडी रोड और कोठी गेट सहित कई क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा से संबंधित अस्थायी और स्थायी स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर भोलेनाथ की तस्वीरों, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ लिखे टी-शर्ट, गमछे, पटके, झंडे तथा अन्य धार्मिक सामग्री बेची जा रही है। सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए कांवड़ियों और युवाओं की भीड़ देखी जा रही है।दुकानदार सागर माकन ने जानकारी दी कि बाजार में विभिन्न प्रकार की टी-शर्ट उपलब्ध हैं, लेकिन ‘बुलडोजर बाबा’ टी-शर्ट की मांग सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि इन टी-शर्ट की कीमत 100 रुपये से 150 रुपये तक है। युवा वर्ग के साथ-साथ कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी इसे पसंद कर रहे हैं।कांवड़ यात्रा के कारण बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों का अनुमान है कि यात्रा के मुख्य दिनों में बिक्री में और वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, कांवड़ मार्गों पर स्थापित स्टॉलों पर भी धार्मिक वस्त्रों और पूजा सामग्री की अच्छी बिक्री हो रही है।दुकानदार जगदीश ने बताया कि हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान बाजार में नए डिजाइन और संदेशों वाली टी-शर्ट आती हैं। हालांकि, इस बार ‘बुलडोजर बाबा’ टी-शर्ट सर्वाधिक चर्चा में है और युवाओं के बीच इसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
