बारिश में गड्ढे बने तो 5-5 लाख का जुर्माना:नोएडा में सड़क खोदकर छोड़ने वालों पर सख्ती, सड़क नहीं सुधारने पर 5 लाख का भुगतान रोका


बारिश के दौरान सड़कों पर उभर रहे गड्ढों और जलभराव की बढ़ती शिकायतों के बीच नोएडा प्राधिकरण अब एक्शन मोड में आ गया है। बिजली विभाग और इंटरनेट केबल बिछाने के नाम पर सड़क खोदकर छोड़ देने वाले विभागों और कंपनियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। जहां भी खुदाई के बाद सड़क को मूल स्थिति में नहीं पाया गया, वहां संबंधित विभाग और कंपनी पर 5-5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सर्वे करने के निर्देश
सीईओ कृष्णा करुणेश ने सभी वर्क सर्किल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे में यह देखा जाएगा कि किन स्थानों पर सड़क खोदने के बाद उसकी मरम्मत नहीं की गई या मानकों के अनुरूप काम नहीं हुआ। ऐसी सभी एजेंसियों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई की जाएगी। 5 लाख का भुगतान रोका
प्राधिकरण ने इस कार्रवाई की शुरुआत भी कर दी है। सेक्टर-50 में जल एवं सीवर लाइन का काम कर रहे एक ठेकेदार का 5 लाख रुपये का भुगतान रोक दिया गया है। जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने पाइप लाइन का काम पूरा करने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में नहीं बनाया। बारिश होते ही वहां गड्ढा बन गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी। कंपनी और सर्किल पर भी एक्शन
सीईओ ने साफ कहा है कि सड़क खोदने के बाद उसकी गुणवत्ता के साथ सड़क फुटपाथ को मूल रूप देना करना संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी है। यदि सड़क खराब मिली तो केवल ठेकेदार ही नहीं, संबंधित विभाग और कंपनी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उन्होंने वर्क सर्किल अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि यदि सर्वे के बाद भी कहीं इसी तरह की लापरवाही मिली और अधिकारियों ने सुपरविजन नहीं किया, तो संबंधित सीनियर मैनेजर के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *