अकाउंटेंट की खुदकुशी में नामजद युवती गिरफ्तार:पकड़ी जाने पर गिड़गिड़ाते हुए बोली- मैं बेकसूर, मेरे साथ खुद गलत हुआ


प्रयागराज में निजी कार शोरूम के अकाउंटेंट के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को उसकी परिचित युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर वह गिड़गिड़ाने लगी। पुलिस से कहा कि उस पर लगे ब्लैकमेलिंग के आरोप गलत हैं। उसके साथ खुद गलत हुआ। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी शिवांगी विश्वकर्मा मामा भांजा तालाब, नैनी की रहने वाली है। इस मामले में उसके भाई विशाल को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस फिलहाल उसकी भूमिका की जांच में जुटी है। एकाउंटेंट का शव 29 जुलाई को घर के अंदर शव फंदे से लटका मिला था। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने नैनी की रहने वाली एक युवती और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए। लिखा कि युवती शादी करने या 30 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने को धमका रही थी। यह घटना अल्लापुर में दोपहर दो बजे के करीब हुई। जार्जटाउन पुलिस ने युवती व उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। इसमें से युवती गिरफ्तार कर ली गई। निजी कंपनी में करते थे काम
38 वर्षीय प्रकाश धुरिया अमिताभ बच्चन रोड अल्लापुर के रहने वाले थे। वह एक कार शोरूम में नौकरी करते थे। यहां वह पत्नी और परिवार के अन्य लोगों संग रहते थे। परिजनों के मुताबिक, दोपहर में उन्होंने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दोपहर दो बजे के करीब किसी तरह खिड़की से झांककर देखने पर वह फंदे पर लटके दिखाई दिए। दरवाजा खोलकर शव उतारा गया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। कपड़ों से मिला सुसाइड नोट
शोरगुल होने पर आसपास के लोग जुटे और फिर जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई। कमरे और कपड़ों की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के अनुसार, उसमें प्रकाश ने अपनी मौत के लिए नैनी के मामा भांजा मोहल्ले में रहने वाली शिवांगी नाम की युवती और उसके भाई विवेक को जिम्मेदार ठहराया है। मानसिक रूप से कर रहे थे प्रताड़ित
लिखा कि दोनों लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। युवती उससे शादी करने या 30 लाख रुपये देने की मांग कर रही थी। लगातार यह भी धमकी दे रही थी कि वह ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा देगी। वह कुछ सालों पहले उसके संपर्क में आया था। पुलिस चौकी में शिकायती पत्र भी दिया था
युवती ने कुछ समय पहले मामा भांजा पुलिस चौकी में एक शिकायती पत्र भी दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे बुलाया भी था। इससे पहले से विवाहित प्रकाश काफी तनाव में रहने लगा था। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में था और इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के भाई प्रभात धूरिया की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी युवती और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया
प्रभारी थानाध्यक्ष जार्जटाउन बब्बन राम ने बताया, आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *