![]()
श्रावण मास की शुरुआत से पहले शहर के मंदिरों और शिवालयों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इस्माइलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने नगर निगम से विशेष इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और मार्ग लाइट व्यवस्था को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। पार्षद ने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। पूरे महीने, विशेषकर प्रत्येक सोमवार को शहर के शिवालयों और अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से पहले से समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। कूड़ा उठाने और पेयजल उपलब्ध कराने की मांग पत्र में मंदिरों के आसपास नियमित सफाई, चूने का छिड़काव, समय पर कूड़ा उठाने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही प्रमुख मंदिरों, मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व अन्य नगरीय सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने का आग्रह किया गया है। पार्षद ने कहा कि श्रावण मास के अंतिम दिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं और आम लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नगर निगम को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Source link
श्रावण में पार्षद ने सफाई व्यवस्था की मांग उठाई:नगर आयुक्त को भेजा पत्र, लिखा- शिवालयों के पास विशेष ध्यान दिया जाए