आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक


आगरा.डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त 2026 को होगा। सोमवार को परीक्षा समिति परिषद की बैठक में दीक्षांत से जुड़े प्रस्तावों और आंकड़ों पर मुहर लगी। बैठक में कुलपति की अध्यक्षता में सभी सदस्यों के सामने विस्तृत आंकड़े रखे गए। परीक्षण के बाद परिषद ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। कुल 79,832 छात्रों को मिलेगी उपाधि
विश्वविद्यालय के अनुसार इस बार कुल 79,832 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इनमें संबद्ध महाविद्यालयों के 78,465 और आवासीय परिसर के 1,197 छात्र शामिल हैं। इसके साथ 167 पीएचडी और 3 डी.लिट. सहित कुल 170 शोध उपाधियां भी प्रदान की जाएंगी।पीएचडी पाने वालों में 86 पुरुष और 81 महिलाएं हैं। वहीं 3 डी.लिट. में 1 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। 64 मेधावियों को मिलेंगे 88 पदक
दीक्षांत में 64 छात्र-छात्राओं को 88 पदकों से नवाजा जाएगा। इसमें 76 स्वर्ण और 12 रजत पदक हैं। 63 पदक 46 छात्राओं को और 25 पदक 18 छात्रों को मिलेंगे। स्नातक स्तर पर 25, स्नातकोत्तर में 45 और प्रोफेशनल कोर्स में 18 पदक दिए जाएंगे। किसे कितनी डिग्री
संबद्ध कॉलेज – 78,465: स्नातक 55,339, स्नातकोत्तर 8,787, प्रोफेशनल 14,339आवासीय परिसर – 1,197: स्नातक 347, स्नातकोत्तर 363, प्रोफेशनल 487लिंगवार आंकड़ा: 39,879 छात्राएं, 38,586 छात्रदीक्षांत में मेधावियों के साथ-साथ विभिन्न संकायों के टॉपर छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *