आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक
आगरा.डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त 2026 को होगा। सोमवार को परीक्षा समिति परिषद की बैठक में दीक्षांत से जुड़े प्रस्तावों और आंकड़ों पर मुहर लगी। बैठक में कुलपति की अध्यक्षता में सभी सदस्यों के सामने विस्तृत आंकड़े रखे गए। परीक्षण के बाद परिषद ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी।…