![]()
शामली में हरिद्वार और गोमुख से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का शामली और कैराना क्षेत्र से आवागमन शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और धार्मिक माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। मार्ग पर स्थित सभी शराब के ठेकों को पर्दों से ढक दिया गया है, जबकि अंडा, मांस और मछली की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने पहले से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है। अधिकारियों की निगरानी में कांवड़ मार्ग पर स्थित शराब की सभी दुकानों को पर्दों से ढक दिया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक स्थिति न बने और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे। चार दिन पहले जारी किए गए थे नोटिस प्रशासन ने चार दिन पहले ही कांवड़ मार्ग पर संचालित नॉनवेज होटल, ढाबों और अंडा, मांस व मछली बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए थे। नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर किसी भी प्रकार के मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। अधिकांश दुकानें रहीं बंद प्रशासन के निर्देशों के बाद बुधवार से नगर के मुख्य कांवड़ मार्ग पर स्थित अधिकांश अंडा, मांस और मछली की दुकानें तथा नॉनवेज होटल बंद रहे। कई होटलों के बोर्ड भी काली पन्नी से ढक दिए गए, ताकि कांवड़ मार्ग पर धार्मिक वातावरण बना रहे। वॉच टावर से हो रही निगरानी कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कांधला तिराहे पर एक वॉच टावर स्थापित किया गया है। यहां से पुलिसकर्मी पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Source link
शामली में कांवड़-मार्ग पर शराब के ठेके पर्दों से ढकें:अंडा-मांस की बिक्री पर रोक; वॉच टावर से पुलिस रख रही निगरानी