कन्नौज में सामूहिक विवाह योजना में बदलाव:फर्जीवाड़ा रोकने के लिए वर-वधू का बायोमेट्रिक अनिवार्य


कन्नौज में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पोर्टल पर नियमों में बदलाव किया गया। जिसकी जानकारी समाज कल्याण विभाग ने देते हुए बताया कि अब वर-वधु के आधार कार्ड को बायोमेट्रिक किया जाना जरूरी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पोर्टल पर कुछ परिवर्तन किया गया हैं। जिसके अनुसार वर-वधू की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके लिए अब वर-वधु के आधार कार्ड को बायोमैट्रिक किया जाना जरूरी हो गया हैं। उन्होंने कहाकि जिन अभिभावकों द्वारा योजना के तहत अपनी कन्या के विवाह के लिए आवेदन किया गया, वह लोग लड़की और लड़के का आधार कार्ड को बायोमैट्रिक अपडेट करा लें। जिससे कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराते समय किसी भी तरह की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो। विवाह कार्यक्रम के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही मंडप में स्थान दिया जाएगा।
फर्जी शादी आवेदन के बाद शुरू हुए सुधार के प्रयास कन्नौज के पीएसएम डिग्री कॉलेज में 21 मार्च को हुए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 2 बच्चों के पिता का विवाह आवेदन उसी की मौसेरी बहन के साथ करवा दिया गया था। मामला उजागर हुआ तो वर-वधु को मंडप में बैठने नहीं दिया गया। हालांकि इस मामले में एक सफाई कर्मी की भूमिका संदिग्ध थी। जिसे अधिकारियों के हस्तक्षेप से रफादफा कर दिया गया। हालांकि इस मामले को लेकर समाज कल्याण विभाग की खूब किरकिरी हुई। जिसके बाद अब विभाग ने इस प्रकार के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *